Top News

कैंटर की टक्कर से कार पलटी, चालक और 1 कार सवार घायल

सासनी। आगरा अलीगढ़ मार्ग स्थित हनुमान चैकी के निकट एक कैंटर की टक्कर से कार पलट गई। जिसमें सवार चालक व एक अन्य सवारी घायल हो गई। घायलों का उपचार सीएची में कराया है। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है।
्र सोमवार को बनिया पाड़ा अलीगढ़ निवासी कपिल पुत्र कौशल किशोर किसी काम से कार द्वारा आगरा की ओर जा रहे थे। साथ ही अलीगढ़ की ओर से एक कैंटर अमृतसर से मटर भरकर आगरा की ओर जा रहा था। जैसे कैंटर हनुमान चैकी के निकट पहुंचा पीछे से आ रही कार ने उसे ओवरटेक किसा। तभी कार के सामने कोई जानवर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने हल्के ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाते ही कार के पीछे चल रहा कैंटर कार से टकरा गया। जिससे कार कई पलटे खाकर सड़क के किनारे एक ओर खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार चालक कपिल और एक अन्य सवारी घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। इस दौरान मौका पाकर कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने