हाथरस। आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल श्री सुभाष चन्द शर्मा ने आज कार्यक्रमानुसार तहसील हाथरस का निरीक्षण किया इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने आयुक्त महोदय को गुलदस्ता दे कर स्वागत किया।
उन्होने तहसील के बिल्डिंग पर लगे सी.सी.टीवी कैमरों को ठीक करने के निर्देश दिये इसके बाद तहसील के पुरानी बिल्डिंग का नवीनीकरण करके उपयोग करने को कहा। तहसील में सर्वोजनिक शौचालय न होने पर नाराजगी जहिर किया इसके अलावा तहसील में पीनें के स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने तथा टायलेट को बनानें के लिए कहा जिससें तहसील के आगन्तुक खुलें में टायलेट न करें। इसके बाद तहसील के कैन्टीन का निरीक्षण किया। तहसील के पीछे पानी के नई टंकी को चालू करने के निर्देश दिये। टंकी के पानी को पाइप के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर घरों-घरों में पहुचानें के निर्देश दिये। तहसील के गलियारें में खराब पडें जलरेटर को ठीक करवाने तथा उखडें विद्युत वाइरिंग को सही करनें के निर्देश दिये। अगले दौरे पर ऐसी स्थिति होने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। तहसील में मतदाता पंजीकरण के कमरें का निरीक्षण करने के दौरान कर्मचारी से वीआरसी का फुलफार्म पूछा। तहसील के नाजिर के कमरों का तथा डाक रजिस्ट्रर को भी जाचा तथा रजिस्ट्रर के पेज में नम्बरिंग न होने पर नाराजगी जहिर की। इसके बाद तहसील सदर न्यायिक कक्ष का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार के मेज के दाराजें में पुरानें कागजात पर भी नाराजगी जहिर की तथा अगले पन्द्रह दिनों में सभी पटल की फाईलें तथा कागजात को ठीक करनें के निर्देश दिया। कोठी के खराब रख-रखाव पर पेशकार के विरूद्ध विभागिय कार्यवाही की संस्तुति की। तहसील के अभिलेखागार का निरीक्षण के दौरान उन्होने बिरावली के बस्तें को खुलवाकर उसकी पत्रांवली की जाॅच की जिस पर आयुक्त महोदय ने संतुष्टि व्यक्त किया। जिसके दौरान कर्मचारी से बिसावरी में दर्ज रिकार्ड में फसली वर्ष के बारे में पूछा तथा राजस्व लेखा के बारें में भी कर्मचारी से जानकारी परखी इसके बाद अमीन के द्वारा राजस्व संग्रह के रजिस्ट्रर को भी जाचा तथा संग्रह व्यय के पूछनें पर कर्मचारी ने सही जानकारी दी। राजस्व संग्रह रजिस्ट्रर में निम्नतम राजस्व संग्रह करने वाले अमीन को नोटिस जारी करने को कहा। इसके अलावा राजस्व विभाग के द्वारा जारी किये गये आरसी पर बिना किसी डिलाई के वसूली करनें के निर्देश दियें साथ ही वसूली के लिए एक अभियान चलानें के लिए कहा, रजिस्ट्रर में बडें आरसी के न वसूलनें पर नाराजगी जहिर की। आरसी वसूलनें के लिए उद्घोषण के रूप में डुग्गी आदि पीटनें को कहा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हाथरस, तहसीलदार हाथरस, एक्सीयन जल निगम तथा सम्बन्धित कर्मचारीगण मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।