Top News

ठंड से 45 वर्षीय किसान की हार्टअटैक सेहुयी मौत

सासनी। गांव समामई में एक 45 वर्षीय किसान को खेत में पानी लगाते वक्त ठंड से हार्टअटैक पड जाने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
गांव समामई निवासी हरीसिंह पुत्र नन्नू सिंह के हिस्से में करीब बारह बीघा जमीन है, उसके दो लडके और चार लडकियां हैं, जिसमें किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है। हरी सिंह खेती के अलावा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताते हैं कि बुधवार की रात वह अपने खेतों में उगी फसल में पानी लगाने गया था। तभी उसे ठंड से सीने में दर्द हुआ। जिसकी वजह से वह घर आ गया। परिजन उपचार के लिए अलीगढ ले गये। जहां उपचार के दौरान हरीसिंह ने दम तोड दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हरीसिंह के परिवार वालों पर उपचार के लिए उचित धन न होने के कारण वह उनका उपचार नहीं करा सके। वहीं एसडीएम अंजुम बी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हाल ही में उन्होंनंे गरीबों को कंबल बंटवाए थे। फिर भी यदि कोई ऐसा मामला है तो उसके लिए संबंधित लेखपाल को भेजकर जांच कराकर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने