Top News

हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

सिकंदराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में गत दिनों सडक पार करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल वृद्ध की आज उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव हुसैनपुर निवासी संतोष पुत्र भगवान सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बीती 7 नवम्बर को मेरे पिता भगवान सिंह पुत्र कनही सिंह उम्र 65 वर्ष गांव के बाहर सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे मेरे पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। पिता का उपचार अलीगढ़ मेडिकल में चल रहा था। उपचार के दौरान मेरे पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने