हाथरस/सिकंदराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र नेपाल सिंह ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह बीती 9 सितम्बर को कस्बा से बाजार कर गांव लौट रहा था । जैसे ही वह जीटी रोड स्थित मोहल्ला लाला का नगला पर पहुँचा तभी राजेंद्र, जुगेंद्र पुत्रगण दौलतराम व मलखान सिंह, राजेश उर्फ कलुआ पुत्रगण राजेंद्र निवासी गांव हीरापुर थाना अकराबाद ने गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट कर दी और उसकी जेब में रखे 750 रुपए लूटकर ले गए।
मारपीट कर छीने रूपये
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।