Top News

निकाय चुनाव हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो) । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अमित कुमार सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलामजिस्ट्रेट/जिलानिर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवंनगरीय निकाय) हाथरस अमित कुमार सिंह, ने हाथरस कार्यालय में शिकायत एवं कन्ट्रोल रूम की स्थापना की है। शिकायत प्रकोष्ठ एवं कन्ट्रोल रूम कार्यालय जिलाधिकारी परिसर अन्तर्गत प्रभारी अधिकारी (कलेक्ट्रेट) का कार्यालय कक्ष मंे स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नम्बर 05722-226533 है। पूर्व में सहायक प्रभारी अधिकारीे शिकायत प्रकोष्ठ एवं कन्ट्रोल रूम डा0 ईवश्री प्रशाद शर्मा अपर सांख्यिकीय अधिकारी हाथरस मो0न0 8865947564 के स्थान पर प्रताप सिंह अपर सांख्यिकीय अधिकारी हाथरस मो0 न0 9411625441 को सहायक प्रभारी अधिकारी को शिकायत प्रकोष्ठ एवं कन्ट्रोल रूम हेतु नामित किया गया है।
     शिकायत प्रकोष्ठ एवं कन्ट्रोल रूम कार्यालय निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक 24 घ्ण्टे संचालित रहेगा।जिसमें कोई भी व्यक्ति कभी भी दूरभाष पर सम्र्पक कर निर्वाचन से संबंधित अपनी शंका तथा समस्या के संबंध में जानकारी कर सकता है तथा शिकायत दर्ज करा सकता है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने