Top News

पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रवि चैहान ने सीयल खेड़ा पर सुनीं समस्यायें, विजयश्री मिलने पर बगीची का होगा विकास

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के पालिकाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार व प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टा वाले द्वारा अपना सघन जनसम्पर्क अभियान जारी रखते हुए आज भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं उन्हें जनसम्पर्क अभियान के दौरान सर्वसमाज के लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है और उनके साथ लोगों का हुजुम उमड रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार व प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टा वालों ने आज शहर के मौहल्ला सीयल खेडा, बाल्मीकि बस्ती आदि क्षेत्रों की गलियों में घर-घर जाकर लोगों से जहां आशीर्वाद लिया वहीं उनके साथ लोगों की भारी भीड उमड पडी और फूल मालाओं से लादकर जहां जोशीला स्वागत  किया गया। वहीं उन्हें विजयी का आशीर्वाद दिया।
पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रवि चैहान ने सीयल खेडा स्थित अम्बेडकर बगीची पर बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया वहीं उनके समक्ष क्षेत्र के लोगों व महिलाओं ने अम्बेडकर बगीची के पुर्ननिर्माण व सौन्दर्यीकरण की मांग की। जिस पर रवि चैहान ने कहा कि विजयी श्री मिलने के बाद उक्त बगीची का पूर्ण विकास कराया जायेगा।
इस दौरान अशोक कुमार भाटिया, विशम्भर दयाल, शेर सिंह, तिलक सिंह, शशि कपूर, शिवचरन, गिरीश, कालू मास्टर, राज कपूर, रामदेवी, आशा देवी, शकुन्तला देवी, जल देवी, माया देवी, उद्वला देवी आदि सैकडों लोग व महिलायें मौजूद थीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने