Top News

विवाहिता से तमंचे के बल पर रेप

हाथरस/चंदपा। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढी में विवाहिता से दबंग पूर्व प्रधान पुत्र ने तमंचे के बल पर रेप कर दिया और रेप की घटना पुलिस या किसी और को बताने पर विवाहिता और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता आरोपी फरार फरार हो गया, ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूंछतांछ के बाद  रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है

 गांव चन्द्रगढ़ी में पुष्पेंद्र का परिवार रहता है पुष्पेंद्र ट्रक ड्राइवर है और अक्सर घर से बाहर रहता है घर में उसकी पत्नी और एक साल का बेटा रह जाते है। कल भी पुष्पेंद्र घर से बाहर था तभी मौका देख कर पूर्व प्रधान के पुत्र राजकुमार ने विवाहिता को  बदनीयती से दबोच लिया। पीड़िता की माने तो राजकुमार के साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे जिन्होंने आते ही तमंचा दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस या अन्य से शिकायत करने पर उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे उसके भाई और वर्तमान प्रधान ने पुलिस को सूचना दी पुलिस के पूंछतांछ करते ही विवाहिता फूटफूट कर रोने लगी और पुलिस को पूरी आपबीती बताई इलाका पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्प​ताल भिजवा दिया है। अब देखना यह होगा की पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को नया दिला पाती है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने