हाथरस/सादाबाद। सलेमपुर रोड स्थित मोहनलाल आदर्श इंटरमीडियेट कालेज में बिटिया बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्रीमती श्वेता दिवाकर ने कहा कि 21 वीं सदी में भी बेटियों को बोझ, दोयम दर्जें व मनोरंजन का साधन समझने वाले कलुषित मानसिकता वाले लोग सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक भारतीय को समानता व स्वतंत्रता का अधिकार देता है, इसलिये महिलायें भी पुरूषों के समान ही अधिकार रखती हैं। दिवाकर ने कहा कि बेटियों के जीवन, सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिये शुरू किया गया बिटिया बचाओ अभियान सफलता के नये आयाम स्थापित करेगा।
पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बिटिया बचाओ अभियान के सूत्रधार भवतोष मिश्र ने अभियान के उद्देश्य, अब तक की उपलब्धियों व आगामी रणनीति के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हाथरस में बेटियों के लिये बुक बैंक व वाचनालय की स्थापना की योजना को मूर्तरूप प्रदान कर दिया जायेगा। इसके लिये स्थान तलाशा जा रहा है, जिसे बिटिया भवन का नाम दिया जायेगा। इसी भवन में निर्धन बेटियों के लिये निःशुल्क कोचिंग, चिकित्सीय व कानूनी परामर्श की भी व्यवस्था होगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द चैधरी ने साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिये ऐतिहात बरतने का सुझाव बेटियों को देते हुये आव्हान किया कि वह अपनी मेहनत के बल पर यह साबित करके दिखायें कि वह किसी से कम नहीं हैं।
गोठी की अध्यक्षता करते हुये विद्यालय प्रबंधक डा. रमेशचन्द्र उपाध्याय ने कहा कि बगैर किसी सरकारी मदद के इतने लम्बे समय से चलाये जा रहे बिटिया बचाओ अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन काबिले तारीफ है। ठा. जसवीर सिंह की रचना-‘बेटी बचायें हम सभी नहीं करायें खून, बिन बेटी के जगत में सब कुछ होगा सून’ सराही गई। चन्द्रप्रकाश, चंचल, कविता, शालू भारद्वाज, अभिषेक भारद्वाज, आशीष गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा. मुकेश कुमार उपाध्याय, संजय अरोरा, प्रवीन कुमार उपाध्याय, अरविन्द दिवाकर, सपना गिरि, पिंकी शर्मा, काजल, शिवानी शर्मा, महिमा गुप्ता, ब्रजेश दुबे, मनोज कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, शांतीस्वरूप शर्मा, संजीव कुमार गौतम, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह, दिगम्बर सिंह, विमल कुमार, राजेश सागर, भवानी शंकर, राजवीर सिंह, युधिष्ठिर गौतम, भूपेन्द्र दीक्षित आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।