हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। शहर के वसुंधरा एंक्लेव निवासी डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी का चयन डेंटल ऑस्कर अवार्ड 2017 के लिए किया गया हैं। 16 दिसंबर को मुंबई मे सम्मानित होंगे। फेमडेंट संस्था द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है डेंटल साइंस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले डॉक्टरों को यह संस्था प्रतिवर्ष सम्मानित करती है । इस अवार्ड के लिए संस्था ऑनलाइन प्रक्रिया से डॉक्टरों का चयन करती है जिसमें पूरे भारत से डॉक्टर आवेदन करते हैं । इस वर्ष शहर के युवा डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी को चयनित किया गया । डॉ अखिलेश ने बताया मेरे लिए गर्व की बात हैं। कम समय मे मुझे यह उपलब्धि हासिल हुई । मैं डेंटल ऑस्कर के लिए चयनित हुआ । अभी तक इस पुरस्कार के लिए बड़े-बड़े शहरों के डॉक्टरो का ही चयन होता था। यह मुझे नई ऊर्जा एवं खुशी देगा डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी पिछले साल भी चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय डेंटल कांग्रेस में सम्मानित किए गए थे लगातार चार वर्षों से डीएसडब्ल्यू के राष्ट्रीय सचिव के पद के पद पर कार्यरत हैं उनके नेतृत्व में पूरे भारत में डेंटल स्टूडेंट्स डेंटल कैंप एवं अवेयरनेस का प्रोग्राम करते रहते हैं । दंत चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे है । डॉ अखिलेश समय समय पर ,हाथरस शहर के स्कूलों एवं इलाकों में कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कर रहे हैं । गरीब मरीजों को दवाइयां टूथपेस्ट एवं ब्रश का वितरण भी शिविर लगा करते रहते हैं एवं सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेते रहते हैं।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।