Top News

केनरा बैंक प्रशिक्षण केन्द्र की दीवार में असंतुलित होकर स्कारपियो कार

हाथरस/सासनी (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। जलेसर- सासनी मार्ग पर स्थित केनरा बैंक प्रशिक्षण केन्द्र की दीवार में एक स्कारपियो कार असंतुलित होकर घुस गयी। जिससे कार तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईपर कार में बैठे लोग बाल बाल बच गये। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है। एक स्कारपियों में शवार होकर चार लोग गांव टुकसान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव किशनगढी के पास पंहुचे तो कार असंतुलित होगयी और केनरा बैंक प्रशिक्षण केन्द्र की दीवार  में जा घुसी। जिससे जहां मामूली रूप से दीवार टूट गयी तो वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की काफी भीड मौके पर जमा हो गयी। सूचनापाकर पुलिस भी मौकेपर पंहुच गयी। लोगों की मदद से पुलिस ने कार को दीवार से अलग कराकर उसमें बैठे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि किसी के कोई चोट नही लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार सवार चारो लोग नशे में धुत थे जिसकी वजह से कार असंतुलित हुयी और दीवार में जा घुसी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने