- जनता से मिल रहे अपार सहयोग और आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी गदगद तो वहीं जनता के रूख को भंापकर मायूस से नजर आ रहे है बसपा प्रत्याशी
- समाजसेवी ब्रजेश कुमार सेंगर ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर चुनावी मुकावले में लाया नया मोड
हाथरस/सासनी (संदीप पुण्ढीर)। निकाय चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है । नगर पंचायत सासनी के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु सभी प्रत्याशियों ने ऐडी चोटी का जोर लगा दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रमुखतः भाजपा और बसपा में जोरदार मुकाबला तय माना जा रहा था। जहां भाजपा की ओर से एक आम वर्फ बेचने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया तो वहीं दूसरी ओर बसपा ने धन दौलत से सम्पन्न एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को मैदान में उतारकर क्षेत्र की जनता पर धन की पावर दिखाने का भरपूर प्रयास किया। वहीं क्षेत्र के एक प्रभावशाली और जनता से जुडे हुये प्रमुख समाजसेवी ब्रजेश कुमार सेंगर ने निर्दलीय प्रत्याशी रानी को अपना समर्थन देकर चुनावी मुकावले में एक नया मोड ला दिया । जहां कल तक भाजपा और बसपा में जोरदार मुकाबले की चर्चायें हो रही थी तो अब समाजसेवी ब्रजेश कुमार सेंगर द्वारा समर्थन प्राप्त निर्दलीय प्रत्याशी रानी भी मुकाबले में आ गयी है। हाल ही में बसपा की एक जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हुये वाद विवाद की चर्चा अब शहर की हर गली और हर मौहल्ले में हो रही है। जहां देखो वहां बस बसपा की इसी जनसभा की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि बसपा के बडे नेता और प्रदेष के पूर्व उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के सामने ही जनसभा के दौरान बसपा प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड गये और उनमें खूब कहासुनी हुयी। बसपा प्रत्याशी की यह जनसभा शहर के लोगों में चर्चाए आम हो गयी है। बसपा प्रत्याशी मुहर सिंह जो कल तक अपनी जीत को पक्का मानकर चल रहे थे अब जनता के रूख को भंापकर मायूस से नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर हडवडाहट साफ साफ नजर आ रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी लालता प्रसाद जनसम्पर्क के दौरान जनता से मिल रहे अपार सहयोग और आशीर्वाद से गदगद नजर आ रहे हैं। जगह जगह उनका फूलमाओं से लादकर जोशीला स्वागत जनता की बीच उनकी बढती लोकप्रीयता का गवाह बन रहा है। चर्चाओं पर यदि यकीन किया जाये तो अब तक जो मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच माना जा रहा था वह अब भाजपा प्रत्याशी लालता प्रसाद और समाजसेवी ब्रजेश कुमार सेंगर द्वारा समर्थन प्राप्त निर्दलीय प्रत्याशी रानी के बीच माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।