Top News

कर्मयोग सेवा संघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस, विजयदशवी पर्व पर शस्त्र पूजन के साथ साहित्यकारों, पत्रकारों एवं वरिष्ठ समाजसेवियोंका किया गया सम्मान

हाथरस/सिकन्दराराव। नगर के मौहल्ला बगिया बारहसैनी में कर्मयोग सेवा संघ के तत्वाधान में संघ के प्रथम स्थापना दिवस पर विजयदशमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन, काव्य गोष्ठी के साथ साथ साहित्यकारों, पत्रकारों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र मोहन सक्सैना एवं संचालन श्रीकांत त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पधारे वाष्र्णेय कालेज अलीगढ के प्रोफेसर डा0 वीपी पांडेय ने कहा कि समाज में बढ रही कुरितियों को समाप्त करने के लिए युवा पीढी को आगे आना होगा। भारत विरोधी विचार धारा को समाप्त करना ही युवाओ का उद्देश्य होना चाहिए। कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहा कि कर्मयोग सेवा संघ की स्थापना समाज के पीडित, शोषित लोगों की समस्या का समाधान निकालने के लिए की गयी है।  इस अवसर पर देवेन्द्र दीक्षित शूल, प्रमोद विशधर, ओमप्रकाश सिंह एड0, सूरजपाल दद्दा, विश्णुकांत दीक्षित, विवेकशील राघव, शिवम आजाद आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विपिन वाष्र्णेय, विनय पचैरी, उमेश शर्मा, प्रेम अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सोमदत्त शर्मा, लालता प्रसाद उपाध्याय, प्रदीप गर्ग, मनोज राजौरिया, मीरा माहेश्वरी, दुग्रेश सेंगर, मनोज वाष्र्णेय आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने