हाथरस/सिकन्दराराव। स्थानींय रेलवे रोड़ स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में गाॅधी जयंती का समारोह धूम धाम से मनाया गया। जिसमें प्रबंधक देवेश सिसोदिया एंव प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव ने स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। तथा महात्मा गाॅधी और लाल बहादुर शास्त्री के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की। जयंती के दौरान विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और गाॅधी जी के जीवन चरित्र पर विचार भी प्रस्तुत किये। जिसमें बच्चों कों सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोड़ी सिंह गोतम, रघुवीर सिंह, श्याम सिंह, पंकज यादव, रिंकू यादव, एसपी सिंह, कमलेश पुण्ढ़ीर, शिल्पी सोलंकी, प्रियंका सिंह, ममता शर्मा, त्रिशला, अंजली, पूजा आदि लोग उपस्थित थे।
भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में धूम धाम से मनायी गाॅधी जी की जयंती
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।