Top News

हाथरस- शिक्षामित्रों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, कल लखनऊ करेंगे कूच भरेंगे हुंकार

हाथरस। समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज तीसरे दिन भी नगर पालिका परिसर में शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजकों को राजेन्द्र सिंह पचहरा ब्रजेश वशिष्ठ, सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चले धरना प्रदर्शन में शिक्षामित्रों ने अपने हक की खातिर जोरदारी से आवाज बुलन्द की।
वक्ताओं ने कहा कि उ.प्र. सरकार शिक्षामित्रों के पक्ष में यथाशीघ्र संशोधित प्रस्ताव तैयार कर अध्यादेश लाने की प्रक्रिया शुरू करे और केन्द्र सरकार को भेजे। अन्यथा की स्थिति में शिक्षामित्र लखनऊ की धरती को मांगों के पक्ष में सकारात्मक निर्णय लिये जाने तक किसी भी सूरत में छोड़ने वाले नहीं है। उन्होंने कल 20 अगस्त को सभी शिक्षामित्रों से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में कूच करने की अपील की। शिक्षामित्रों के धरना प्रदर्शन को रेवेन्यू बार एसो. के सचिव सुदर्शन शर्मा एड., पवन कुमार शर्मा एड ने अपना समर्थन दिया है।



धरना में राजेन्द्र सिंह पचहरा, ब्रजेश वशिष्ठ, सुरेन्द्र सिंह यादव, महेश यादव संघर्षी, इरफान खान, मूलचन्द्र माहौर, निरंजन सिंह, हरिओम चैधरी, विनय भारद्वाज, संगीता शर्मा, गिरीश सेंगर, रामदास यादव, सत्यवीर सिंह, गजराज सिंह, पवन प्रताप सिंह,   धर्मेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, सत्येन्द्र उपाध्याय, प्रमोद सेंगर, मुकेश सेंगर, राजीव शर्मा, सुनीता सिंह, सोनल उपाध्याय, अजय शर्मा, नरेन्द्र गौतम, विजय कुमार आदि सैकडों शिक्षामित्र उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने