हाथरस। राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत डी.आर.बी. इन्टर कालेज के यशस्वी एवं कर्मठ प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने प्रबन्धक आर. पी. कौशिक के निर्देश पर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. रामनिवास दुबे को कालेज के प्रधानाचार्य पद का कार्यभार सौंप दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए कालेज प्रबन्धक ने बताया कि 15 अगस्त, 1952 को प्रमुख शिक्षाविद स्व. मक्खनलाल गुप्त के परिवार में जन्मे स्वतंत्र कुमार गुप्त ने वर्ष 1970 में गोपीनाथ इंटर कालेज फिरोजाबाद में हिन्दी प्रवक्ता के रूप में सेवा कार्य प्रारम्भ किया। वर्ष 1971 से 1974 तक श्री गुप्त हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज अलीगढ़ एवं डी.ए.वी. पोस्ट ग्रेजुएट कालेज बुलन्दशहर में हिन्दी विभाग के प्राध्यापक रहे। वर्ष 1974 से श्री गुप्त ने डी.आर.बी. इंटर कालेज में प्रवक्ता के रूप में सेवायें दीं। 1 जुलाई 1988 से श्री गुप्त डी.आर.बी. इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रहे एवं उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में की गई उत्कृष्ट सेवाओं के कारण उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश के सर्वोच्च पुरस्कार राज्य अध्यापक पुरस्कार से उन्हें पुरस्कृत किया गया। 65 वर्ष की आयु में 47 वर्ष की शिक्षा क्षेत्र में श्री गुप्त द्वारा की गई उत्कर्ष एवं अविस्मर्णीय दीर्घ सेवाओं के लिए श्री गुप्त ने हाथरस जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में एक रिकार्ड बनाया है, जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड हेतु कालेज की प्रबन्ध समिति द्वारा प्रस्तावित किया जा रहा है। 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 14 अगस्त, 2017 को श्री गुप्त ने प्रधानाचार्य पद से अवकाश ग्रहण किया है।
इस अवसर पर वक्तओं ने कहा कि कालेज का शानदार परीक्षाफल, मनमोहक क्रीड़ा स्थल, ड्राप आउट बच्चों के लिए श्री गुप्त का समर्पण, कालेज का तनाव मुक्त वातावरण एवं मेधावी बालक/बालिकाओं की टीम को कठिन परिश्रम द्वारा श्री गुप्त ने शिक्षकों के सहयोग से तैयार किया, जिसने डी.आर.बी. कालेज का परचम पूरे प्रदेश में लहराया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने श्री गुप्त की दीर्घायु की कामना करते हुए उनसे यह अपेक्षा की कि जीवन के शेष कार्यकाल में वह शिक्षा के उन्नयन, विकास हेतु निरन्तर प्रयत्न करते हुए शिक्षा क्षेत्र को पल्लवित एवं पुष्पित करते रहेंगे।
कार्यक्रम में कालेज प्रबंध समिति अध्यक्ष रामगोपाल दाल वाले, उपाध्यक्ष डा. डी.के. जैन, उप प्रबन्धक राजकिशोर गुप्ता, प्रबन्ध समिति के सदस्य हरदत्त सिंह, इन्द्र वाष्र्णेय, डा. रमेशचन्द्र वाष्र्णेय के साथ बड़ी संख्या में कालेज के शिक्षक, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
अन्त में पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त तथा वर्तमान प्रधानाचार्य डा. रामनिवास दुवे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।