हाथरस। जनपद न्यायालय प्रांगण में आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के बैनरतले अधिवक्ताओं ने आज कोतवाली सादाबाद प्रभारी द्वारा अधिवक्ता हरीबाबू शास्त्री के साथ किये गये अभद्र व्यवहार के मामले को पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की। अधिवक्ताओं द्वारा उक्त मामले को लेकर अनिश्चित कालीन हडताल भी चल रही है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि कोतवाली सादाबाद प्रभारी के खिलाफ अगर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो अधिवक्ता कल से क्रमिक अनशन करेंगे और मेला में भी प्रशासन को सहयोग नहीं करेंगे तथा अधिकारियों-मंत्रियों का घेराव करेंगे। विरोध प्रदर्शन में बार के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, सचिव दिनेश बंसल एड., राजपाल सिंह दिसवार, राकेश शर्मा, राजीव तिवारी, सुनील शर्मा, लक्ष्मीकांत सारस्वत, दिनेश भारद्वाज, पी.पी. शर्मा, विनोद शर्मा, गगन एड., कृष्णकांत शर्मा, अरविन्द उपाध्याय, मनोज शर्मा, चै. राजकुमार, राजेश शर्मा, हरीश शर्मा आदि तमाम अधिवक्ता शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।