Top News

हाथरस- वृद्ध की मौत पर परिजनों ने की हायतौबा, लापरवाही का लगाया आरोप

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव बडा अईयापुर निवासी एक वृद्ध की अचानक तबियत बिगडने पर उसे उपचार हेतु बागला अस्पताल लाने पर उसे इंजेक्शन लगाने के बाद वृद्ध की मौत हो जाने से कोहराम मच गया तथा परिजनों ने लापरवाही से उपचार का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव बडा अईयापुर निवासी करीब 67 वर्षीय वृद्ध रामजीलाल पुत्र नारायन प्रसाद की आज अचानक तबियत बिगड जाने पर परिजनों द्वारा उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया तथा इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल वृद्ध का उपचार करते हुए इंजेक्शन लगाये गये लेकिन कुछ समय बाद वृद्ध की मौत हो गई जिससे परिजनों में भारी कोहराम मच गया।
वृद्ध की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल चिकित्सकों पर लापरवाही से उपचार का आरोप लगाते हुए हंगामा व हायतौबा शुरू कर दी जिससे वहां पर लोगों की भीड लग गई। बाद में स्वास्थ्य अधिकारियों व लोगों को समझाया और मामला शांत कराया तथा शव को एम्बूलेंस द्वारा घर भिजवाया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने