Top News

हाथरस- जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ के पास खेत में पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिलने से सनसनी

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ के पास एक खेत में खडे रोड पर एक युवक की लाश लटकी मिलने से भारी सनसनी फैल गई तथा मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है।
बताया जाता है थाना क्षेत्र के गांव ओढपुरा (बरवाना) निवासी करीब 20 वर्षीय युवक आकाश पुत्र गोवर्धन अहेरिया पंजाब में काम करता था तथा गत दिनों अपने गांव आया था तथा कल पंजाब जाने को घर से निकला था लेकिन आज उसकी कस्बा महौ के पास बंदीपुर रोड पर एक खेत में खडे पेड पर उसकी लाश लटकी मिलने से पूरे क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना कोतवाली पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है पुलिस को मृतक के पास मिले मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें बुला लिया गया तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।
घटना के सम्बंध में थाना हाथरस जंक्शन एसओ अनिल कुमार का कहना है कि अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गई है तथा घटना आत्महत्या जैसी लग रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने