Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- पुलिस ने छापेमारी कर ढाबा से पकड़ी 25 पेटी शराब, अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी

हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक ढाबा से भारी मात्रा में दूसरे राज्य की शराब बरामद की है तो कस्बा की गिहारा बस्ती में शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पकडी है।
कोतवाली प्रभारी पी.के. द्विवेदी ने मुखबिर की सूचना पर अलीगढ रोड स्थित गांव अकबरपुर के पास एक ढावा राहुल ढाबा पर छापा मारकर हिमाचल प्रदेश की 25 पेटी शराब बरामद की हैं तथा आरोपी मौके से भाग जाने में सफल रहे।
एसआई वेश अहमद ने कस्बा के मौहल्ला नगला शीशघर की गिहारा बस्ती में छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री को पकडा है। पुलिस ने यहां से 10 लीटर       अवैध कच्ची शराब, 10 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये हैं तथा मौके से फरन पुत्र गूंगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने