Top News

हाथरस- पुलिस ने दौड़कर पकड़ा कर्मचारी, बागला इण्टर कालेज में कार्यरत चपरासी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से हडकम्प

हाथरस। बागला इण्टर कालेज में कार्यरत एक चपरासी को आज थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से भारी हडकम्प सा मच गया और लोगों की भीड लग गई।
बताया जाता है बागला इण्टर कालेज में कार्यरत एक चपरासी को पकडने के लिये आज थाना हाथरस गेट के एसआई          धर्मेन्द्र गोस्वामी पकडने पहुंचे तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने भी उसका पीछा कर उसे दबोच लिया और थाने ले आयी तथा कर्मचारी को पकड़े जाने पर बागला कालेज के शिक्षक व स्टाफ भी थाने पहुंच गया और कर्मचारी को हिरासत में लिये जाने के बाबत जानकारी की। समाचार लिखे जाने तक उक्त कर्मी पुलिस हिरासत में था और यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि उसे किस मामले में हिरासत में लिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने