Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- एटा जीटी रोड पर गांव नगला भगे के पास चाय की पत्ती से लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल, हाइवे हुआ जाम

हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के एटा जीटी रोड पर चाय की पत्ती से लदे ट्रक के पलट जाने से हाइवे पर जाम लग गया और चालक-परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक एक ट्रक एटा से चाय की पत्ती को लादकर अलीगढ की ओर जा रहा था तभी रास्ते में एटा हाइवे स्थित गांव नगला भगे के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रक का चालक चेतन पुत्र शामेन्द्र सिंह निवासी छतीपुर थाना अतरौली अलीगढ व इसका परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गये तथा हाइवे भी जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाकर जाम को खुलवाया और घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां से उन्हें अलीगढ रैफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने