हाथरस । जिलाधिकारी ने डीएम कम्पाउण्ड स्थित पार्क में गूलर का पौधा लगाकर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बुधवार को दोपहर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने डीएम कम्पाउण्ड पार्क में गूलर का पौधा लगाकर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जनपद में सभी सरकारी भवन परिसरों, ग्राम पंचायतों तथा सार्वजनिक स्थलों में सघन वृक्षारोपण करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि वृक्षारोपण के बाद उनकी सुरक्षा, संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था की जाये।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने वृक्षारोपण करते हुए बताया कि विकास खण्ड मुरसान की ग्राम पंचायत नगला गजुआ द्वारा मनरेगा योजना के तहत यहाॅ सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज यहाॅ करीब 250 छायादार, फलदार एवं शोभादार वृक्ष लगाये जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि वृक्षों की देखभाल की व्यवस्था की जायेगी।
बीडीओ शैली गोविल ने कहा कि ग्राम पंचायत नगला गजुआ के अंर्तगत डीएम कम्पाउण्ड पार्क में मनरेगा योजना से चार हजार गूलर, अमरूद, जामुन, सहतूत, गुडहल, नीम, पीपल, बरगद, पौपूलर आदि के पौधे लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसकी शुरूआत में आज 250 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चैहान, ओसी कलक्टेªट ज्योत्सना बन्धु, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला विकास अधिकारी श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा धर्मेन्द्र यादव, सीवीओ डा0 डीके शर्मा, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, डीएसटीओ देवेन्द्र सिंह, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी डाॅली सिंह, प्रभारी डीपीआरओ शहनाज अंसारी, ग्राम प्रधान ब्रह्मजीत सिंह आदि ने भी वृक्षारोपण किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।