हाथरस। संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बागला काॅलेज के चीफ प्राॅक्टर एवं भाजपा नेता डा. चन्द्रशेखर रावल को दूर संचार विभाग के अन्तर्गत संचालित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की अलीगढ़ मण्डल की टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) का सदस्य बनाया गया है। डा. रावल को टीएसी का सदस्य बनाये जाने पर बागला काॅलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित, हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डा. सुनन्दा महाजन, डा. धर्मेन्द्र कुमार सेंगर, डा. एम.पी. सिंह, डा. राजेश कुमार, डा. डी.के. दीक्षित, डा. प्रेमप्रकाश, के साथ वरिष्ठ भाजपाई गिर्राज किशोर वशिष्ठ, पं. प्रकाशचन्द्र शर्मा सासनी, ठा. कुशलपाल सिंह पौरुष, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह चैहान, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, क्रमल कुमार वाष्र्णेय, रामवीर भैयाजी, कोमल सिंह तोमर, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह जादौन, लहरा मण्डल के अध्यक्ष सुमित शर्मा, अनिल कुमार सिंह मितनपुर, सुशील सेंगर सितारी, ठा. गोपाल सिंह तोमर बन्दीपुर, मा. प्रताप सिंह मोहब्बत पुरा, बंशी पण्डित आदि भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है।
हाथरस- डा. चन्द्रशेखर रावल बने बीएसएनएल की टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी के सदस्य
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।