हाथरस/सासनी। रविवार 23 जुलाई को सीमेक्स इंटरनेशलन स्कूल अमेरिका के विश्व चैम्पियन टाइफन ग्रिफिन(विश्व चैंपियन एम0 एम0 ए0) के आने व उसके प्रत्यक्ष रूप से देखे जाने का ऐेतिहासिक गवाह बना। सीमेक्स इंटरनेेशनल स्कूल में टाइसन ग्रिफिन एम0 एम0 ए0 (मिक्स मार्शल आर्ट) की ट्रेनिंग देने आए। यह टेªनिंग सेेमिनार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मिशन को आगे बढाने हेतु की गई थी। इस ट्रेनिंग सेमिनार में मुख्य अतिथि माननीय जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, एस0 डी0 एम0 सासनी बी0 अंजुम, विधायक हाथरस श्री हरिशंकर माहौर, विधायक सिकंदराऊ श्री वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। सर्वप्रथम टाइसन ग्रिफिन का फूलमाला एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात् एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर टाइफन ग्रिफिन ने दिए। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि वह 20 वर्षों से एम0 एम0 ए0 के क्षेत्र में हैं। यह भारतवासियों का प्यार हैै जो कि उन्हें भारत में दूसरी बार लेकर आया है। उन्होंने बताया कि एम0 एम0 ए0 मुक्केबाजी का एक प्रकार हैं जो कि मुक्केबाजी के अन्य प्रकारों से भिन्न एवं चुनौतीपूर्ण होता है। एम0 एम0 ए0 की टेªनिंग लेकर छात्राएँ अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं और इसमें निपूर्ण होने पर उन्हें अपनी सुरक्षा हेतु अन्य किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पडेगी। ए0 एम0 ए0 की टेªनिंग आजकल महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की रोकथाम हेतु आवश्यक है। प्रेस वार्ता के पश्चात ग्रिफिन ने बच्चों को टेªनिंग देेनी शुरू की और उन्हें आत्मरक्षा के गुण बताएँं। ट्रेनिंग में उनकी प्रतिभा देखकर सभी ने दाँतों तले अंगुली दबा ली। टाइफन ग्रिफिन के अतिरिक्त गुरबन्त सिंह लाढ़ी(अमेरिका) ने भी बच्चों को आत्मरक्षा के गुण बताए। इसके पश्चात् सीमेक्स के गल्र्स विंग का उद्घाटन माननीय जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर गल्र्स विंग को बहुत ही भव्य रूप से सजाया गया।ं गल्र्स विंग में बच्चों ने विविध प्रकार की मनमोहक रंगोली एवं हाथों में मेंहदी रचाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया और बच्चों द्वारा गल्र्स विंग में विविध प्रकार के चार्ट एवं माॅडल बनाए गए जिसे सभी ने सराहा। इसके पश्चात् स्कूल में मुख्य अतिथियों, स्कूल के निदेशक श्री अरूण कुमार सिंह, प्राचार्य एस0 के0 सिंह, संजय सिंह, सुशील सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्बलन किया तथा माल्र्यापण किया तथा सरस्वती बंदना, स्वागत गान आदि पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तिुतियाँ दीं। माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्कूल के 10 वीं कक्षा के टेन सी0 जी0 पी0 ए0 प्राप्त करने वालेे छात्र-छात्राओं को लेपटाॅप प्रदान कर अपना आशीष दिया। लेप टाॅप प्राप्त करने वालोें में सृष्टि चैधरी, ज्योति रावत एवं प्रवीन ठेनुआँ रहे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी जोश एवं उत्साह देखा गया। एम0 एम0 ए0 ट्रेनिंग के इस सेमिनार में वल्र्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ के अध्यक्ष श्री एम0 एस0 सामुराई ने काफी सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर नितिन सोलंकी, यशपाल सिंह कालसी, श्रीमती निबा सिंह एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हाथरस/सासनी- सीमेक्स में विश्व चैम्पियन टाइफन ग्रिफिन का शानदार स्वागत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।