हाथरस। शासन द्वारा अभी सम्पन्न कराये गये ग्राम पंचायत के उपचुनाव में वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रभा सिंह की पुत्रवधू श्रीमती चेतना सिंह मुरसान ब्लाक के गांव नहरोई वार्ड संख्या 79 से निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित हुई हैं।
भाजपा नेत्री श्रीमती चेतना सिंह पत्नी रविन्द्र प्रताप सिंह के निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) निर्वाचित होने पर उन्हें निर्वाचन अधिकारी/मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. देवेन्द्र कुमार शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी गोविन्द सारस्वत द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चै. रामकुमार वर्मा, कप्तान सिंह ठैनंुआ, प्रमोद चैधरी, शंशाक पचैरी, रविन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।