हाथरस। कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में आयोजित हिन्दू जागरण मंच के सम्मेलन में प्रांतीय संगठन मंत्री उमाकांत ने कहा कि हिंदू समाज की कई पीढियों की कड़ी मेहनत और त्याग की बदौलत आज देश में हिंदू समाज शक्तिशाली बना है। संघ परिवार ने हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य पिछले 92 साल से किया है। जिसका परिणाम आज हिंदू शक्ति के रूप में देश में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता संगठन को वटवृक्ष की तरह शक्तिशाली बनाने को जुट जाएं, ताकि कोई भी विरोधी शक्ति इन्हें उखाड़ न सके। आने वाले समय में पूरे विश्व में हिंदुत्व का परचम लहराने वाला है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह परमार ने कहा कि थाना क्षेत्र की सभी इकाइयां गठित कर चंद्रशेखर आजाद जयंती व अखंड भारत दिवस के कार्यक्रम में सभी समितियों में प्रभावी ढंग से आयोजित किए जाएं। हिंदू समाज को इन कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किए जाने का प्रयास किया जायेगा।
प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि सभी समितियों के प्रभारी व पदाधिकारी समितियों की मासिक बैठक में अनिवार्य रूप से हिस्सा लें। अच्छे लोगों को संगठन से जोड़ा जाए, ताकि राष्ट्र विरोधी शक्तियों को परास्त किया जा सके। जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। इससे पूर्व अतिथियों व पदाधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग संयोजक संजय सिन्हा, वीरांगना वाहिनी की संयोजिका सुनीता वर्मा, जिलाध्यक्ष आशा ठाकुर, नरेंद्र प्रेमी, जितेंद्र प्रधान, संदीप शर्मा, सुनीता शर्मा, अवधेश श्रोती, पूरनचन्द्र शर्मा, शीलेन्द्र कौशिक, अलका गौतम, मीना शर्मा, अखिलेश गौतम, श्याम उपाध्याय, मनोज शर्मा, प्रवीन कौशिक, मोनू पाराशर, एस.के. प्रजापति एड., हर्षित वाष्र्णेय, रामू पण्डित, विकास कुमार, नीरज गुप्ता, अनन्त सोलंकी, विजय गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।