हाथरस । जनपद में कर करेत्तर, राजस्व कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिये जिलाधिकारी नेे विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज प्रार्थनापत्रों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के बारे में अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी और कहा कि डिफाल्टर की स्थिति में जिम्मेदार अफसरों के विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जायेगा। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों आईजीआरएस पोर्टल पर समय से प्रार्थनापत्रों का निस्तारण न होने पर डीएम द्वारा सात अफसरों के वेतन रोकने की कार्यवाही की गई। कलक्टेट में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मासिक स्टाफ बैठक में
करकरेत्तर, राजस्व कार्यों की विभागवार कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे शासन की मंशा के अनुसार विभागीय लोककल्याण की योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को लाभांवित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर और उनके समयबद्ध निस्तारण के लिये प्रतिबद्धता दिखायें। उन्होंने आगाह कि जनसमस्याओं की अनदेखी करने के दोषी अफसरों और कर्मचारियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने मुख्य देय, विविध देयों की बसूली, करकरेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व बसूली करने के संबंध में अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। उन्होंने तहसील दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ, आईजीआरएस तथा राज्य सूचना आयोग आदि के लंबित मामलों को समयबद्ध निबटाने हेतु अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने करों की चोरी पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी ढंग से प्रवर्तन कार्यवाही करने के लिये वाणिज्य कर, आबकारी एवं परिवहन आदि विभागों को सख्त हिदायत देते हुए कर बसूली की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी रेखा एस0 चैहान ने वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष माह जून 2017 तक की अवधि में वाणिज्य कर में 90 प्रतिशत, स्टाम्प देय में 64 प्रतिशत, आबकारी में 60 प्रतिशत, बैंक देय में 178 प्रतिशत, विद्युत देय में 100 प्रतिशत, परिवहन में 108 प्रतिशत, मनोरंजनकर में 91 प्रतिशत, नगर निकाय में 74 प्रतिशत तथा कृषि विपणन में 86 प्रतिशत राजस्व बसूली के बारे में विभागवार जानकारी दी। उन्होंने सभी तहसीलों में दस बडे बकायेदारों तथा एक लाख से बडे बकायेदारों की फाइल तैयार करके उनसे राजस्व बसूली हेतु कडी कार्यवाही करने के लिये तहसीलदारों को निर्देश दिये। एडीएम ने वाणिज्यकर, विद्युत, बैंकों की तहसीलवार आरसी मिलान कराने के लिये विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार सिंह, डीएफओ मधुकर दयाल, एसडीएम जयप्रकाश, अंजुम बी, ओसी कलक्टेªट ज्योत्सना बन्धु, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, उपायुक्त वाणिज्यकर संजय कुमार, सीवीओ डा0डीके शर्मा, डीआईओएस जेके मलिक, समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, नगर पंचायत तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।