Top News

हाथरस- धर्मार्थ व ट्रस्ट की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ रामलीला मैदान पर समाजसेवी संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

हाथरस। शहर में धर्मार्थ व ट्रस्ट की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने व अवैध कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग को लेकर समाजसेवी संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित द्वारा आज से शहर के रामलीला मैदान पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है।
शहर के रामलीला मैदान पर आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करते हुये समाजसेवी संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित ने कहा कि वह धर्म बचाओ, धर्मार्थ बचाओ व धर्मशाला बचाओ, मंदिरों से अवैध कब्जा हटाओ व पुस्तकालय की सम्पत्ति को मुक्त कराओ उद्देश्य के साथ भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने कहा कि कुछ भूमाफिया श्री कामेश्वर  सांस्कृतिक महाविद्यालय व श्री तिलक हिन्दी पुस्तकालय एवं रामलीला की सम्पत्ति पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जों पर डटे रहने के लिए फर्जी तरीके से औषधि क्लीनिक संचालित किये जा रहे हैं जिनमें डाॅक्टर की जगह कम्पाउण्डर क्लीनिक चला रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कार्यवाही नहीं होने तक उनका अनशन जारी रहेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने