Top News

हाथरस- कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित कोचिंग सेन्टर पर पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के तत्वावधान में गोष्ठी हुई आयोजित, जल की बर्बादी रोकने का लिया संकल्प

हाथरस। भूगर्भ जल सप्ताह के तहत कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित कोचिंग सेन्टर पर पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के तत्वावधान में शिक्षक प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें जल की बर्बादी रोकने तथा जल संचयन के विविध उपाय अपनाने का संकल्प लिया गया।
पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक भवतोष मिश्र ने जिले के सारे यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटकर उनके स्थान पर फलदार व छायादार वृक्षों को लगवाने की मांग जिला प्रशासन से की। क्योंकि यूकेलिप्टस के पेड़ भारी मात्रा में भूगर्भ जल अवशोषित करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शहरों व कस्बों के टोंटीविहीन नलों को चिन्हांकन कराकर उन नलों में तत्काल टोंटियां लगाने का कार्य भी जिला प्रशासन को करना चाहिये ताकि हजारों लीटर जल प्रतिदिन बर्बाद न हो। श्री मिश्र ने कहा कि जिले के डार्कजोन घोषित चारों ब्लाकों को डार्कजोन से बाहर निकालने के लिये कार्य योजना तैयार कर युद्धस्तर पर प्रशासनिक प्रयास होने चाहिये।
आर्य समाजी नेता मदनलाल माहेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, हरीमोहन शर्मा गुरूजी, अनिल गुप्ता, तनु व अंबुजा ने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जल के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिये जल की बर्बादी रोकने के साथ-साथ जल संचयन के लिये सभी को जुटना होगा अन्यथा पछतावे के सिवाय कुछ भी नहीं होगा। उन्होंने अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर देवांशी, रूपाली, नंदिनी, प्रांजली, मिताली, प्राची, कीर्ति, इतुल उपाध्याय, साहिल सिंह, निशांक गावर, प्रतीक कुशवाहा, अचल बूटिया, सुमित अग्रवाल, ईशान खां, हार्दिक शर्मा, शिवम समाधिया, तनुज गर्ग, यश गौड़, अमन वशिष्ठ, मयंक गोयल, हर्ष वर्मा, विकास सिसौदिया, वरूण भदौरिया, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने