Top News

हाथरस- बालाजी गौ सेवा समिति के तत्वाधान में सम्पन्न हुए निःषुल्क षिविर में चिंहित दिव्यांगो का आॅपरेषन कराने के लिए 24 जुलाई को डीएम व एसपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर उदयपुर राजस्थान के लिए किया जायेगा रवाना

हाथरस। बालाजी गौ सेवा समिति के तत्वाधान में सम्पन्न हुए निःषुल्क षिविर में चिंहित दिव्यांगो का आॅपरेषन कराने के लिए 24 जुलाई सोमवार को अलीगढ रोड स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस से मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह व पुलिसि अधीक्षक घुले सुषील चंद्रभान  द्वारा हरी झंडी दिखाकर उदयपुर राजस्थान के लिए रवाना किया जायेगा। बालाजी गौ सेवा समिति अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल नमकीन वाले, सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल, उद्योगपति अभय गर्ग, सुमित कुमार जैन लोहिया ने बताया कि  जिलाधिकारी के दिषा निर्देषन में दिनांक 11 जून 2017 को दिव्यांगो के पोलियों सम्बन्धी आॅपरेषन चयन हेतु श्रीजी फार्म अलीगढ रोड, हाथरस पर लगाया गया था, दिव्यांगो को उदयपुर राजस्थान ले जाने के लिए आगरा से ट्रेन द्वारा भेजा जायेगा। समिति द्वारा सभी के निःषुल्क आॅपरेषन के अलावा उनके रिजर्वेषन और खाने-पीने की भी  व्यवस्था की गई है। बालाजी गौ सेवा समिति की एक टीम दिव्यांगो के साथ उदयपुर जा रही है। षनिवार को  डीएम से उद्योगपति अभय गर्ग, सुमित कुमार जैन लोहिया, उमाषंकर जैन व बीके पचैरी डीएम से मिले और दिव्यांगो को उदयपुर राजस्थान भेजने को लेकर उन्हें सम्पूर्ण जानकारी दी। सचिव कन्हैया लाल वाश्र्णेय ने बताया कि 11 जून को लगाये गये षिविर में 110 दिव्यांगो को आॅपरेषन हेतु चयनित किया गया था। संस्थान द्वारा इनके आॅपरेषन हेतु 25 जुलाई 2017 की तिथि प्रदान की गयी है। इस सामाजिक कार्यक्रम को सम्पन्न करने हेतु समिति ने निर्णय लिया है कि उक्त दिव्यांगो के आॅपरेषन हेतु 24.07.2017 को हाथरस से बस द्वारा 2 बजे दोपहर में ले जाकर षाम को 5 बजे आगरा कैंट स्टेषन पर पहंुचाया जाएगा। वहां से खजुराओं उदयपुर टेªन संख्या 19665 द्वारा उन्हें उदयपुर पहंुचाया जायेगा। जिसके लिए उनके सभी के आरक्षण करा लिय गये है। हाथरस से आगरा व आगरा से उदयपुर ले जाने का कार्य समिति द्वारा निःषुल्क किया जायेगा साथ ही दोपहर को भोजन षाम को नाष्ता व रात्रि भोज के लिये डिनर पैकट भी निःषुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल नमकीन वालो ने बताया कि प्रथम चरण में 110 दिव्यांगो की सूची में से 50 दिव्यांगो को उनके साथ एक-एक सहयोगी को ले जाने की व्यवस्था की गयी है। आॅपरेषन होने के उपरान्त संस्थान द्वारा डिसचार्ज किए जाने के बाद उनको वापिस लाने की व्यवस्था समयानुसार की जाएगी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने