हाथरस। गत 3 जुलाई को थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा एक काॅल सेंटर पर मारे गये छापे के दौरान वहां कार्यरत एक युवती को थप्पड मारने के मामले को लेकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही न होने पर आज हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा थाने का घेराव किया गया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
उल्लेखनीय है कि गत 3 जुलाई की शाम थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा मौहल्ला विष्णुपुरी में एक किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर चल रहे एक काॅल सेंटर पर छापा मारा था तथा उक्त काॅल सेंटर पर ठगी का आरोप होने पर पुलिस ने उक्त कार्यवाही की। उक्त काॅल सेंटर द्वारा नामी गिरामी कम्पनियों के उत्पादों से मिले जुले नकली उत्पादों को ग्राहकों को गुमराह कर थोडे से रूपये की चीज हजारों में बेची जाती थी तथा पुलिस ने लाखों रूपये कीमत का माल भी बरामद किया था।
उक्त छापामार कार्यवाही के दौरान उक्त काॅल सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने थाना हाथरस गेट पुलिस के एसआई जितेन्द्र प्रताप सिंह पर थप्पड मारने का आरोप लगाया था और इस बात को लेकर हिन्दू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ता व भाजपाई थाने पहुंच गये थे और जमकर हंगामा कर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी थी लेकिन उक्त मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
दरोगा के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज फिर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पहुंच गये और थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद व पुलिस प्रशासन भ्रष्ट है के नारे लगाये। हिन्दुवादियों के विरोध प्रदर्शन व हंगामे की सूचना पर मौके पर सीओ सिटी आर.के. गौतम पहुंच गये और उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया तथा कार्यवाही का आश्वासन दिया।
उक्त सम्बंध में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य का कहना है कि सीओ सिटी ने हमें दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराये जाने व उसका निलम्बन किये जाने का आश्वासन दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार का कहना है कि उक्त मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं और जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
थाना घेराव व प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य के अलावा जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, वीरांगना वाहिनी जिलाध्यक्ष आशा ठाकुर, संयोजिका सुनीता वर्मा, भाजपा नेता सुनीत आर्य, मोहन पंडित, संजय सिन्हा, नरेन्द्र प्रेमी, संदीप शर्मा, देवेन्द्र ठाकुर, रेनू कश्यप, शुभम गोस्वामी, गोविन्दा पहलवान, मनोज पहलवान, अवधेश श्रोती, अनंत सोलंकी, प्रवीण शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा एड., शिवशंकर गुलाठी, शीलेन्द्र कौशिक, अखिलेश गौतम, विजय गोस्वामी आदि प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।