Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- गांव खेरिया के पास मोड पर बम्बा नाले में कस्बा के मौहल्ला गौसगंज निवासी युवक का शव मिलने से सनसनी

हाथरस/सिकन्दराराव। कस्बा के मौहल्ला गौसगंज निवासी एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को एक बम्बे में डाल देने व आज लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरिया के पास मोड पर बम्बा में आज सुबह करीब 35 वर्षीय एक युवक की रक्त रंजित लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव की जहां शिनाख्त कराई वहीं पुलिस चैकीदार साबिर पुत्र खारजा वक्त निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त हेतु मोबाइलों पर भेजा तो मृतक की शिनाख्त कस्बा के 35 वर्षीय बाॅबी यादव पुत्र सालिगराम यादव निवासी मौहल्ला गौसगंज के रूप में की गई। परिजनों के मुताबिक मृतक बाॅबी जहां कल शाम 8 बजे से लापता था वहीं वह हाथरस में एक नील फैक्ट्री में काम करता था।
कोतवाली पुलिस ने शव को जहां पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है वहीं घटना की छानबीन शुरू कर दी है तथा मृतक के शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर व सिर में गम्भीर चोटें पहुंचा कर की गई होगी। घटना से कस्बा में भारी हड़कम्प मच गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने