Top News

हाथरस- मां सरस्वती स्कूल गंगा नगर खंदारी गढी पर चीनी सामानों का बच्चों ने फूंका पुतला

हाथरस। मां सरस्वती स्कूल गंगा नगर खंदारी गढी पर आज चीन का पुतला दहन किया गया। निगरानी समिति के सदस्य व भाजपा जिला महामंत्री विनोद चैधरी के नेतृत्व में चीन की गन्दी मानसिकता व भारत के खिलाफ जहर उगलने वाली विचार धारा को लेकर चीन का पुतला व चीन के सामानों को आग के हवाले किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शर्मा ने पुतले को आग लगाई तथा विद्यालय में छात्र व छात्राओं को श्री शर्मा ने शपथ दिलाई और कहा कि आज से हम चीन के बने सामानों का उपयोग नहीं करेंगे।
इस अवसर पर विनोद चैधरी ने भारत माता के नारे लगवाते हुए कहा कि चीन तेरी दादागीरी अब नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, बच्चों को समझाते हुए बताया कि चीन अपने यहां की बनी वस्तुओं को यहां लाकर बेच रहा है और उसके बदले हमारे भारत से बहुत बडी मात्रा में धन ले जाता है। हमें चीन की बनी वस्तुओं को नहीं खरीदना है। बच्चों के शपथ के दौरान हाथ उठाकर कहा हम भारत माता का सिर झुकने नहीं देंगे। इस अवसर पर अनुज कुमार, चोखेलाल, राकेश कुमार, सूरज कुमार, सौरभ, कुलदीप, संजय व समस्त विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्रायें मौजूद थीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने