Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- रेलवे स्टेशन रोड से पुलिस ने 2 शातिर युवक दबोचे

हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली पुलिस के एसआई रक्षपाल नाथ ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रोड से 2 शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त युवक लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने पकड़े गये युवकों  बसरूद्दीन पुत्र इलाही बक्स निवासी गांव शहवाजपुर थाना निधौली कलां एटा से एक तमंचा व कारतूस तथा बबलू पुत्र हमीद निवासी गांव उमरावपुर से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने