Top News

हाथरस- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया कोतवाली में धरना

हाथरस। किसानों की लड़ाई लड़ रहे किसानों के मसीहा राहुल गांधी मध्यप्रदेश में जब किसानों के हक की लड़ाई लड़ने जाते हैं जब पूरे भारतवर्ष में किसान मर रहा है किसान परेशान हैं। तब केवल अकेला राहुल      गांधी सड़कों पर आ कर उनकी लड़ाई लड़ते हैं तो यह मध्य प्रदेश की बीजेपी की हिटलरशाही सरकार उंहें गिरफ्तार करती है। आज  राहुल गांधी की गिरफ्तारी के     विरोध में तत्काल शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर तमाम कांग्रेसी इकट्ठे हुए और शहर में मोटर साइकिल पर जुलूस निकालते हुए केंद्र व        मध्यप्रदेश की तानाशाही सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसजन कोतवाली परिसर में पहुंच गए और वहीं जमीन पर बैठ कर       धरना प्रदर्शन के रूप में तब्दील हो गया और  नारे लगाते हुये गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल ने तमाम फोर्स से कांग्रेसियों को घेर लिया लेकिन कांग्रेसियों ने निरंतर नारे लगाते रहे गिरफ्तार करो गिरफ्तार करो यह दीवाने कहां चले जेल चले भाई जेल चले। राहुल गांधी को गिरफ्तार करने वालों का नाश हो नाश हो। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा हमें गिरफ्तारी से डर नहीं लगता क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने तो  त्याग कुर्बानी और बलिदान दिए हैं। जेलों की यातनाएं सही हैं कांग्रेस ने इस देश की आजादी से लेकर अभी तक आम आदमी व किसानों की लड़ाई लड़ी है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  ने नारा दिया था जय जवान जय किसान क्योंकि वह जानते थे कि जिस देश का जवान और किसान मजबूत होगा वही देश मजबूत होगा।
इस अवसर पर नारायण प्रसाद पिप्पल, शरद उपाध्याय नंदा, आरके राजू, कृपेन्द्र सिंह चैहान, ललतेश गुप्ता, अनुज संत, राम ब्रिज एड., युवा कांग्रेस के विधानसभा         अध्यक्ष अभिषेक श्रोती, एनएसयूआई के अध्यक्ष आदित्य शर्मा, संजय कप्तान, चंद्रप्रकाश आकाश, मोहम्मद साकिब, विजेंद्र, विजय सिंह, गिरिराजसिंह गहलौत, पन्नालाल, डा. रमन गुप्ता, अविनाश पचैरी, जय शंकर पाराशर, कपिल नरूला, जितेंद्र शर्मा, रविंद्र रवि, सत्यप्रकाश रंगीला, श्रीमती रीना, संतोष उपाध्याय, मुबीन खान, मोहम्मद सिराजुद्दीन, छीतरमल शर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने