Top News

हाथरस- बागला कालेज के मैदान पर धूमधाम के साथ 21 को मनाया जायेगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस , प्रभातफेरी 11 को कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित नये मिल में ठा. लक्ष्मीनारायण के मन्दिर से


हाथरस। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भारी धूमधाम के साथ बागला कालेज के मैदान पर मनाया जायेगा तथा योग दिवस की तैयारियां पतंजलि योग समिति द्वारा शुरू कर दी गई हैं।
उक्त जानकारी देते हुये पंतजलि के जिला प्रवक्ता राजेश वाष्र्णेय के अनुसार मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेश कुमार दिवाकर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक हरीशंकर माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष डौली माहौर एवं जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके प्रचार की अलख जगाने को एक प्रभातफेरी 11 जून को कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित नये मिल में ठा. लक्ष्मीनारायण के मन्दिर से निकाली जायेगी। जिसमें अधिक से अधिक योग प्रेमी भाग लेकर सहभागिता करें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने