Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- विजली की आंखमिचैली से जनमानस में त्राहि त्राहि

हाथरस/सिकन्दराराव। विजली की आंखमिचैली से जून माह में पड रही भीषण गर्मी में जनमानस में त्राहि त्राहि मची हुयी है।  दिनभर जहां भीषण गर्मी पड रही है तो वहीं पल पल पर विजली द्वारा की जाने वाली आंख मिचैली से जनमानस बैचेन नजर आ रहा है। दिन में कम से कम पचासो वार विजली आती और जाती रहती है। दोपहर के समय में जब लोग आराम करने की सोचते हैं तो बिजली आंख मिचैली का खेल खेलकर लोगों को चिढाने का कार्य करती है। पूरे दिनभर में सिकन्दराराव के लोगों को मात्र 4-5 घंटे ही विजली आपूर्ती मिल पा रही है। जिससे योगी सरकार के 24 घंटे विजली आपूर्ती का वायदा  यहां के लोगों के लिए के वल सपना बनकर ही रह गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने