हाथरस। दिव्यांगों की सेवा के लिये उदयपुर की ख्याति प्राप्त संस्था नारायण सेवा संस्थान के प्रकल्प प्रभारी मुकेश शर्मा द्वारा भारत विकास परिषद को उपलब्ध कराई सूचना के अनुसार नारायण सेवा संस्थान हाथरस क्षेत्र के अपने सहयोगी दानदाताओं का भामाशाह के रूप में कल 25 जून को मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्मान करेगा। सम्मान समारोह में संस्थान के संस्था प्रमुख कैलाश मानवजी तथा डा. प्रशान्त अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में दानदाताओं का सम्मान करेंगे।
भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष आर. एम. वशिष्ठ ने नारायण सेवा संस्थान के सभी दानदाताओं, सहयोगियों से समारोह में भाग लेने की अपील की है।
भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष आर. एम. वशिष्ठ ने नारायण सेवा संस्थान के सभी दानदाताओं, सहयोगियों से समारोह में भाग लेने की अपील की है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।