हाथरस। गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह धर्मप्रेमी और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा प्याउ लगाये गये। इसी क्रम में हाथरस शहर के तालाब चोराहे पर पत्रकार प्रेस परिषद के तत्वाधान में मीठे शर्बत का बितरण किया गया। जिसमें पत्रकार प्रेस परिषद से जुडे शहर के पत्रकारों और समाजसेवियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संदीप पुण्ढीर, अरूण भाईजी, दीपेश भारद्वाज, नीरज चक्रपाडि, पीसी शर्मा, अमित शर्मा, संजीव वर्मा, भवतोष मिश्र, नवीन, रिषभप्रताप, सचिन सिंह, चमन कुमार आदि मौजूद थे। संत श्री आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में दयानतपुर पर बाईपास हाइवेपर टैंट लगाकर मीठे शर्बत का बितरण किया गया।
हाथरस- गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पत्रकार प्रेस परिषद ने तालाब चोराहे पर किया शर्वत वितरण
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।