Top News

हाथरस/हसायन- पुलिस के खिलाफ ग्रामीणो ने किया नारेबाजी प्रदर्शन

हाथरस/हसायन (मनोज कुमार/सुनील कुमार)। गांव श्यामपुर नगला बंजारा में शनिवार की रात्रि को त्रियोदशी संस्कार के दौरान गांव छीतीपुर के तीन दबंग युवको के द्वारा बिना निमंत्रण के गांव में पहुंचकर त्रियोदशी संस्कार समारोह में महिलाओ से छेडछाड करते हुए गाली गलौज मारपीट करने का बिरोध किया तो उन दबंगो के द्वारा जमकर उत्पात किया था। मगर कोतवाली पुलिस के द्वारा भी दबंगो का साथ देते हुए पीडित परिवार के शिकायतकर्ता को ही कोतवाली में हथकडी लगा दी।इस दौरान पुलिस की कार्यवाही को लेकर ग्रामीणो में काफी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणो ने गांव में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।ग्रामीणो ने कोतवाली में तैनात रात्रि मुंशी पर दबंगो का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुंशी के द्वारा हथकडी लगाकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर को पैसा मांगे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होने मंुशी को पैसे नही दिए तो मुंशी के द्वारा तहरीर को फाड कर फैंक दिया गया। वही पुलिस के द्वारा दबाब बनाकर दूसरी तहरीर लिखवाकर एक ही आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करके दबंगो से सांठगांठ करके दो आरोपियो को निकाल दिया गया। ग्रामीणो ने कहा कि इस घटना में मनोज की भांजी निशा पुत्र रामबिलास निवासी बरकातपुर थाना छतारी बुलंदशहर, बहिन क्रांति देवी पत्नी रामबिलास, व मोनिया निवासी श्यामपुर मारपीट के दौरान घायल हो गए। पीडित मनोज कुमार पुत्र मुंशीलाल ने मीडिया को बताया कि कोतवाली में तैनात मुंशी अनिल कुमार पांडे के द्वारा उसे थाने में बिठा लिया और हथकडी भी लगा दी।इस मौके पर मोहनिया देबी,मुन्नी देबी,गांधी देबी,राजेश कुमार,मनोज,कुलदीप,प्रदीप कुमार,करन सिंह,लाखन सिंह हाकिम सिंह,शंकर सिंह,क्राति देबी,बबीता देबी,रीना देबी,रामबेटी,हीनो नायक,कुसमा नायक,मीरा नायक, हरप्यारी,रूपा देबी,राजेन्द्र सिंह,रामेश्वर नायक,बनवारी लाल, तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने