Top News

हाथरस/हसायन- राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितयो में मौत, शिकारियो द्वारा शिकार किये जाने की आशंका

हाथरस/हसायन (मनोज कुमार)।  राष्ट्रीय पक्षी मोर संदिग्ध परिस्थितयो में घायल मिला।  क्षेत्रीय ग्रामीणो के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को जिला पशु चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी।  लोगों ने शिकारियो द्वारा शिकार किये जाने की भी आशंका जताई ।

आपको बतादे कि भारत में मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा प्राप्त है और मोर को संरक्षित करने और उसकी प्रजाति के विकास करने के लिए सरकार द्वारा लाखों रूपये खर्च किये जा रहे है लेकिन फिर भी राष्ट्रीय पक्षी सुरक्षित नहीं हो पा रहा है। आज हाथरस केकस्बा हसायन में  ग्रामीणों को एक मोर संदिग्ध परिस्थितयो में घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसे ग्रामीण नासमझी बस बागला जिला अस्पताल ले आये। वहा लोगो ने उनको पशु चिकित्सालय ले जाने को कहा। ग्रामीण जब मोर को पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी और मोर ने प्राण त्याग दिए।  जब इस पूरे प्रकरण में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से बात की तो उन्होंने मोर के पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होने की बात कही ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने