Top News

हाथरस- योग व आयुर्वेद द्वारा मधुमेह से मुक्ति प्राप्त करें - वैद्य मोहन ब्रजेश रावत

हाथरस। योग व आयुर्वेद के द्वारा मधुमेह से मुक्ति प्राप्त करने का आव्हान इस अभियान के निर्देशक व सादाबाद गेट स्थित धन्वन्तरि औषधालय के संचालक वैद्य मोहन ब्रजेश रावत द्वारा किया गया है। जो प्रत्येक रविवार क्रमानुसार आगरा रोड व अलीगढ़ रोड, लेवर कालौनी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक साप्ताहिक मिलन आयोजन रूप में करते हैं। इस रविवार को इस अभियान का 104 वां साप्ताहिक मिलन चरण पूरा हो रहा है।
आयुर्वेद विद्वान वैद्य मोहन ब्रजेश रावत द्वारा मधुमेह से मुक्ति का उपाय बताते हुये चाय नहीं पीने, कोई भी नशा न करने, दो बार भोजन करने के अलावा कुछ भी नहीं खाने, किसी भी तरह की अंग्रेजी दवाओं का प्रयोग न करने, सायंकाल शौच अवश्य जाने, आठ घंटे की नीद पूरी करने, दूध, दही के स्थान पर घी तथा मठ्ठा लेने, रिफाइंड व कोई कैमीकल पदार्थों का प्रयोग न करने का आग्रह किया है। वहीं आयुर्वेदिक औषधि चेतना का एक पाउच खाली पेट तीसरे दिन लेने, चन्दप्रभा बटी की चार-चार गोली दिन में तीन से पांच बार चबाकर व चूसकर लेने, च्यवनप्राश 10 ग्राम का एक मोदक (लड्डू) दिन में तीन बार लेने, मधुमेह की निरन्तर जांच कराने तथा इसके बढ़ने पर नहीं घबड़ाने, क्योंकि यह शरीर में जमे पुराने दोषों को दूर करता है तथा आयुर्वेदिक दवाओं को विश्वसनीय स्तर के आयुर्वेदिक दवा केन्द्रों से प्राप्त करने का आव्हान किया है।
 धर्मसंघ महामंत्री जयप्रकाश शर्मा ने योग व आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं के द्वारा संचालित किये जा रहे मधुमेह मुक्त भारत अभियान के साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम को मधुमेह से ग्रस्त रोगियों के लिये आशा की नहीं किरणों को प्रदान करने वाला बताया है। उन्होंने    मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से मुक्ति पाने के लिये प्रातः व सायंकाल प्राकृतिक स्थल, बाग, बगीचियों  में भ्रमण करने, प्रसन्नतामयी रहने, किसी भी प्रकार के तनावों से दूर रहने तथा योग व आयुर्वेदिक औषधियों के प्रयोग का आव्हान किया है। जो निरोगमयी बनाता है तथा मधुमेह मुक्त भारत अभियान के निरन्तर संचालन के लिये इस अभियान के संचालक आयुर्वेदिक विद्वान समाजसेवी वैद्य मोहन ब्रजेश रावत का आभारीय अभिनंदन किया है, जो साप्ताहिक मिलन रूप में इस आयोजन का संचालन कर रहे हैं। मधुमेह से ग्रस्त रोगियों को इन मधुमेह मुक्त भारत अभियान के हर रविवार को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सम्पन्न होने वाले साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने