Top News

हाथरस- टैंट व्यापारी के हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

हाथरस। उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तब से प्रदेश में व्यापारियों की हत्या व लूट कांड की अनेकों घटनायें हो रही हैं।
जिला हाथरस टैंट लाईट, कैटरिंग, फूल व बैंड व्यापारी एसोसियोशन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव हरीमोहन शर्मा गुरूजी ने प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले कई महीनों से प्रदेश में अनेकों सर्राफ व्यापारियों की निर्मम हत्या कर कई करोड़ की धनराशि लूट ली गई। उन्होंने कहा कि एसोसियेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर निवासी खगेश कुमार की गांव में उस समय गोली मारकर निर्मम हत्या करदी गई जब वह दुकान की छत पर सो रहे थे। गांव की आपसी रंजिश को अगर पुलिस प्रशासन गंभीरता से लेते हुये कठोर कार्यवाही करता तो टैंट व्यापारी खगेश कुमार की हत्या नहीं होती। श्री गुरूजी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से खगेश कुमार की हत्या में नामजद हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की। एसोसियेशन ने हत्याकांड की कड़े शब्दों में निन्दा की है। हत्याकांड की निन्दा व गिरफ्तारी की मांग करने वालों में भूपेन्द्र दयाल शर्मा, शीलेन्द्र कुमार शर्मा, हाजी साबिद अली, गंगाशरन फूल वाले, स्वामीदास आदि हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने