Top News

हाथरस/हसायन- आजादी के बाद से आज तक नही हुआ भटपुरा मे बिद्युतीकरण

हाथरस/हसायन (मनोज कुमार/सुनील कुमार)। क्षेत्र के गांव बसई के माजरा भटपुरा में आजादी के बाद से आज तक गांव में बिद्युतीकरण भी नही हुआ। ग्रामीणो को आजादी के बाद से आज तक ग्रामीण अंधेरे में जिंदगी जी रहे है। ग्रामीणो का कहना है कि पांच वर्ष पहले ऊर्जामंत्री रामबीर उपाध्याय को जब  हमने अपनी समस्या से अबगत कराया तो उन्होने बिजली अधिकारियो से कहकर गांव का बिद्युतीकरण कराए जाने के लिए कहा गया तो अधिकारियो के द्वारा गांव में बिद्युतीकरण के लिए बिजली के खंभे भी लगा दिए गए। मगर आज तक बिजली बिभाग के अधिकारियो के द्वारा बिजली की लाइन नही खींची गई। ग्रामीणो ने कहा कि गांव में बिजली न होने के कारण चोर उच्चको का भी भय रहता है। गांव के लिए आज तक किसी भी ओर से रास्ता भी नही है। ग्रामीणो ने बिजली बिभाग के अधिकारियांे से गांव में बिद्युती करण कराए जाने की मांग की। मांग करने बालो में कमल सिंह यादव,साहब सिंह यादव,रतन सिंह,ज्ञानप्रकाश,प्रकाश सिंह,मंजू देबी,सुमित्रा देबी,अशोक बघेल,इन्द्रपाल सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने