Top News

हाथरस- सासनी तहसील समाधान दिवस में 318 प्रार्थना पत्रों में से 43 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण

हाथरस । जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज सासनी में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश दियेगये। सासनी में आयोजित तहसील समाधान दिवस में दर्ज 318 प्रार्थना पत्रों मंे से 43 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई।
मंगलवार को तहसील सासनी में सम्पन्न तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम अंजुम बी एवं अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। डीएम ने शासन और प्रशासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के लिये अधिकारियों को कडी हिदायत दी। उन्होंने जोर देकर अधिकारियों से कहा कि वे जनसमस्याओं को गंभीरता से लें और उनका प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें।
श्री अमित कुमार सिंह ने तहसील समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारित करके एसडीएम को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। डीएम द्वारा विगत तहसील दिवसों के 48 निस्तारित मामलों की गुणवत्ता का सत्यापन करने के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने मौके पर ही मोबाइल फोन से शिकायतकत्र्ताओं से संपर्क कर  शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बारे मंे तस्दीक की। इस मौके पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने दिव्यांगजनों की जांच कर मौके पर ही 38 विकलांग प्रमाणपत्र जारी कर राहत दी।
तहसील दिवस में ग्राम  बसगोई के निहाल सिंह ने आबादी क्षेत्र से घूर के गड्डे हटवाने, सासनी के नमेश चन्द्र वाष्र्णेय ने मकान के ऊपर से जा रही 11 हजार केबीए की विद्युत लाईन को हटवाने, जिरौली के जगदीश सिंह ने चकरोड की पैमाईश कराने, सासनी के ओमप्रकाश शर्मा ने कोतवाली चैराहा से अतिक्रमण हटवाने, जिरौली के मुकेश चैधरी ने सासनी-जिरौली की क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत कराने और तिलौठी के अनिल कुमार ने खेती की जमीन की पैमाईश कराकर मेड डलवाने के बारे में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर राहत दिलाने की गुहार लगाने पर डीएम ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये।
 इस मौके पर कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
तहसील दिवस में डीएफओ मधुकर दयाल, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा धर्मेन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी अंजुमन बी, तहसीलदार कुमार चन्द जवालिया, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, डीआईओएस जेके मलिक, उप निदेशक कृषि राम प्रताप, एआर  उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राम प्रवेश, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अशोककुमार गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य टी0 कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजकुमार, डीएसओ सुरेन्द्र यादव, विद्युत, पीडब्लूडी, सिचाई, नलकूप, आरईडी विभागों के अभियन्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने