हाथरस । नारायण सेवा संस्थान की आवश्यक बैठक मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस में मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक का संचालन नारायण सेवा संस्थान के अलीगढ़ आश्रम प्रभारी योगेश निगम ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 25 जून दिन रविवार प्रातः 10 बजे को मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस में नारायण सेवा संस्थान के द्वारा आत्मीय स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। स्नेह मिलन समारोह में नारायण सेवा संस्थान को दान देने वालेे भामाशाहों/दानवीरों का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर, राजस्थान से आये मुकेश शर्मा ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान के अन्र्तराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रशान्त अग्रवाल जी के निर्देशन में अब तक 3 लाख 5 हजार से अधिक निषक्तजनों के आॅपरेषन हो चुके हैं। असहाय एवं निषक्तजनों को सिलाई, कम्प्यूटर, मोबाईल रिपेयरिंग इत्यादि रोजगारनमुखी प्रषिक्षणों द्वारा उनको स्वावलम्बी बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी जाती है। संस्थान आर्थिक रूप से निर्धन, असहाय एवं विकलांग व्यक्तिायों के लिए निःषुल्क सामूहिक विवाह का भी आयोजन कर उन्हें वैवाहिक जीवन के साथ सामाजिक पहचान प्रदान करता है।
बैठक में मुकेश शर्मा, योगेश निगम, दास ब्रजेन्द्र, रामकुमार अग्रवाल, अजय कुमार, सौरभ जैन, कन्हैयालाल, नवनीत ंिसह, दीपक देलावत, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
बैठक में मुकेश शर्मा, योगेश निगम, दास ब्रजेन्द्र, रामकुमार अग्रवाल, अजय कुमार, सौरभ जैन, कन्हैयालाल, नवनीत ंिसह, दीपक देलावत, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।