Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- रोडवेज बस में जहरखुरानों ने 10 हजार लूटे

हाथरस/सिकन्दराराव। दिल्ली में नौकरी करने वाले युवक के अपने घर लौटते वक्त रास्ते में जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना लिया और उससे 10 हजार रूपये व मोबाइल लूटकर ले गये। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द निवासी युवक गगन पुत्र अशोक दिल्ली में नौकरी करता है तथा वह कल दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा अपने गांव आ रहा था तभी रास्ते में उसे जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया और उससे 10 हजार रूपये व एक मोबाइल लूटकर ले गये तथा बस वाले उसे पंत चैराहा पर बेहोशी की हालत में डाल गये। आज सुबह पुलिस द्वारा युवक को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान होश आने पर घटना के बारे में बताया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने