
हाथरस। थाना सिकंदराराव इलाके के अगसौली चैकी क्षेत्र के एक गांव कीं एक नाबालिंग युवती ने चार युवकों पर उसके साथ गैंग रेप किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी गयी है। कक्षा नौ में पढ़ने वाली गांव की इस नाबालिग युवती की माने तो वह शनिवार की रात के करीब आठ बजे अपनी भतीजी के साथ शौच को गयी थी तो चार युवकों ने उसे दबोच लिया और हाथ, पैर तथा मुँह बांधकर तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता के पिता ने भी यही बात बताई है और बताया है कि इस दिन गांव में भंडारा था। उसकी बेटी भंडारे में खाना परोसने के काम में लगी थी और यहीं से शौच को गयी थी तभी मौका पाकर चार युवकों ने उसके साथ गलत काम किया। इलाका पुलिस ने आज इस पीड़ित युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। जिले के एएसपी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवती का मैडीकल कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया है कि मामले में जाँच की जा रही है और नामजदों में से दो युवको को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।