Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- संचार क्रांति के नायक थे राजीव गांधी- जगतवर्ती पाठक, पुण्य तिथि पर किये गये याद

हाथरस/सिकन्दराराव। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्य तिथि यशोदा भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गयी। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व0 राजीव गांधी को भारत में कम्प्यूटर एवं तकनीकी क्रांति का जनक बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेस नगराध्यक्ष इश्त्याक अहमद सैफी नेकी एवं संचालन जिला उपाण्यक्ष जहीरूददीन पीरजादा  ने किया।
     सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक ने कहा कि 1984 में प्रधानमंत्री बनने के बाद स्व0 राजीव गंाधी ने 21 वीं सदी के भारत की कल्पना की और देश में कम्प्यूटर युग ले कर आये। संचार क्रांति के लिए पूरा श्रेय उनको ही जाता है। चुनावों में संचार क्रांति का भरपूर उपयोग हुआ है।
   जिला उपाध्यक्ष जहीरूद्दीन पीरजादा एवं नगर उपाध्यक्ष हसीन खान  ने कहा कि बहुत कम समय में राजीव जी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अच्छी पहचान बनाई थी और देश के तरक्की में योगदान दिया। लेकिन देश के दुश्मनों को यह स्वीकार नहीं था और 21 मई 1991 को उन्हें पेरम्बदूर में बम धमाके में मौत के घाट उतार दिया।
  इस अवसर पर फकीर मौहम्मद अब्बासी, संतोष बाल्मीकि, अब्दुल रज्जाक ,बबलू कुमार, राजीव कुमार, निखिलवर्ती पाठक, आदिल खां, नीतेश पण्डित, समीर कुरैशी, तालिब खान, पंकज कुमार, राजू हरी, रियाज खानख् आसिफ सैफी, शेर खान सैफी, अजीम सिददीकी, विशाल यादव आदि प्रमुख थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने